3 मार्च की बड़ी खबरें
चर्च में कोरोना से संक्रमित महिला के कारण 37 लोगों में फैला वायरस दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं। चीन के वुहान शहर से शुरु हुई ये बीमारी भारत सहित कई देशों को अपने चपेट में ले चुकी है। इस महामारी के कारण दक्षिण कोरिया के एक शहर को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल यहां एक चर्च में प्रार्थना सभा के बाद बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। हुआ कुछ यूं कि दक्षिण एशिया के देगू शहर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से पूर्व 61 वर्षीय महिला कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा ली, जिसके कारण वहां मौजूद लोगों में से 37 लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद चर्च ने अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी और इसके लिए माफी भी मांगी है। ********************** राहुल गांधी का PM पर तंज, कहा - 'देश का वक्त बर्बाद नहीं करें, कोरोना से निपटने पर ध्यान दें' पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़े जाने और फिर उसका कारण बताए जाने वाले ट्वीट पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मा...