जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 4 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें
बाबा साहेब और एससी/एसटी पर गरमाई सियासत पर बोले मोदी और शाह एससी/एसटी एक्ट और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की विरासत पर गरमाई राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बयान दिया है। पीएम मोदी ने बाबा साहेब पर कहा कि आंबेडकर को राजनीति में नही घसीटना चाहिए। हमारी सरकार ने आंबेडकर को मान-सम्मान दिया। बाबा साहेब की याद में अनेक परियोजनाओं को पूरो करके हमने उन्हें उचित स्थान दिलाया। वहीं अमित शाह ने एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ हुए भारत बंद के दौरान मारे गये लोगों के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरक्षण पर कहा कि बीजेपी ना तो आरक्षण हटाएगी और ना ही किसी और को हटाने देगी। ........................... देश में हुआ हर घंटे एक बैंक फर्जीवाड़ा भारत में हुए लगातार बैंकिंग घोटालो को लेकर इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स एडवाइजरी सर्विसेज ने बड़ा खुलासा किया है। आईआईएएस की रिपोर्ट के अनुसार- अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच भारतीय बैंकों ने वित्तीय धोखाधड़ी के 12,533 मामले दर्ज कराए थे। जिसका नतीजा ये है कि साल 2017 में हर...