1 जुलाई की सभी बड़ी खबरें
चारों तरफ से घिरा चीन! 59 ऐप्स पर पाबंदी के बाद कई प्रोजेक्ट रद्द, ऑस्ट्रेलिया उतार रहा सेना भारत ने चीन के 59 ऐप्स पर पाबंदी लगाई ही थी कि अब अमेरिकी सरकार ने चीन की दो कंपनियों Huawei टेक्नोलॉजी और ZTE कॉर्प को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इनके साथ कारोबार करने से बैन लगा दिया है। इधर, चीन के साइबर हमलों और आर्थिक घेराबंदी से परेशान ऑस्ट्रेलिया ने चीन के खिलाफ सेना को मैदान में उतारने का मन बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है चीन को सबक सिखाने के लिए भी हर वक़्त तैयार रहेगा। वहीं, भारत सरकार ने BSNL और MTNL का चीनी कंपनियों से सामान खरीदने का टेंडर निरस्त कर दिया है। यही नहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बयान में कहा कि भारत चीनी कंपनियों को राजमार्ग परियोजनाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं देगा। ************************ लंबी जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने किया मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान मध्य प्रदेश में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टियों में चल रही उथल-पुथल के बीच शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर आज विरा...