जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 23 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें
जेसिका लाल मर्डर केस : बहन ने किया हत्यारे मनु शर्मा को माफ बहुचर्चित जेसिका लाल मर्डर केस करीब 20 साल बाद एक बार फिर सुर्खियो में है। जेसिका की बहन सबरीना लाल ने मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को माफ कर दिया है। जनकल्याण अधिकारी के नाम भेजी गई एक चिट्ठी में सबरीना ने लिखा है कि मनु शर्मा को जेल से छोड़े जाने पर उन्हें कोई दिक्कत नही है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 1999 की रात दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में मॉडल जेसिका को हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ....................................... आम जनता की जेब पर डाका डाल रहा पेट्रोल-डीजल की कीमत पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है। 5वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीजल की कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम पिछले 55 महीने के उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 82...