23 मार्च की सभी बड़ी खबरें
कोरोना के कारण सड़क से लेकर संसद तक हुआ लॉकडाउन देश में कोरोना के प्रकोप का आलम ऐसा है कि एक के बाद एक सभी चीजें बंद होती जा रही हैं। बीते दिन जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद सोमवार को संसद को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल तक चलना था मगर कोरोना के कारण बनी अप्रत्याशित स्थिति में वित्त विधेयक पारित करने और आम बजट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संसद को स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। वहीं सुप्रीम कोर्ट भी इस आपात स्थिति को देखते हुए परिसर में वकीलों के चेंबर बंद करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट में अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही मामलों की सुनवाई होगी। वकील घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस कर सकेंगे और जज कोर्ट रूम में ही बैठेंगे। ************************ मध्य प्रदेश में फिर शिवराज? खबर मध्य प्रदेश की राजनीति से है। जहां एक बार फिर प्रदेश की कमान शिवराज सिंह चौहान को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम तक शिवराज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राजभवन में इसकी सूचना प...