9 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
कांग्रेस को कर्नाटक में मिली करारी हार कर्नाटक में 15 विधानसभा उपचुनाव पर आए नतीजों के बाद बीजेपी सरकार पर गहराया संकट अब टल गया है। उपचुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ बीएस येदियुरप्पा सरकार सुरक्षित हो गई है। वहीं इन नतीजों से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। वह सिर्फ 2 सीट पर जीत हासिल की और एक सीट जेडीएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को मिली। इस जनमत का स्वागत करते हुए सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। *************** डोपिंग आरोप : ओलिंपिक खेल में 4 साल के लिए रूस पर लगा प्रतिबंध 546 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले देश रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा है। डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के आरोप में वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने रूस को सभी खेलों से बाहर कर दिया है। अब रूस साल 2020 में टोक्यो और 2022 बीजिंग में होने वाले ओलिंपिक में भी हिस्सा नहीं ले पाएगा। वाडा के अनुसार, 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के खिलाड़ियों के ड...