9 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

कांग्रेस को कर्नाटक में मिली करारी हार


कर्नाटक में 15 विधानसभा उपचुनाव पर आए नतीजों के बाद बीजेपी सरकार पर गहराया संकट अब टल गया है। उपचुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ बीएस येदियुरप्पा सरकार सुरक्षित हो गई है। वहीं इन नतीजों से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। वह सिर्फ 2 सीट पर जीत हासिल की और एक सीट जेडीएस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को मिली। इस जनमत का स्वागत करते हुए सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।
***************

डोपिंग आरोप : ओलिंपिक खेल में 4 साल के लिए रूस पर लगा प्रतिबंध


546 ओलिंपिक मेडल जीतने वाले देश रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा है। डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के आरोप में वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने रूस को सभी खेलों से बाहर कर दिया है। अब रूस साल 2020 में टोक्यो और 2022 बीजिंग में होने वाले ओलिंपिक में भी हिस्सा नहीं ले पाएगा। वाडा के अनुसार, 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के खिलाड़ियों के डोपिंग करने के बड़े स्तर पर सबूत मिले हैं। कहा जा रहा है कि रूस ने मॉस्‍को लेबोरेट्री के डेटाबेस में भी छेड़छाड़ की है। डोपिंग में कई खिलाड़ियों के लिप्त होने की संभावना है। बता दें, रूस ने 195 गोल्ड, 163 सिल्वर और 188 ब्रॉन्ज मेडल अभी तक के ओलिंपिक में जीते हैं।
***************


फीस वृद्धि को लेकर मार्च कर रहे छात्रों पर हुआ लाठी-चार्ज


फीस वृद्धि को लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र एक बार फिर सड़क पर उतरे हैं, इस दौरान पुलिस ने उनपर लाठी-चार्ज किया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जेएनयू के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ तीन मेट्रो स्टेशन के एग्जिट और एंट्री को बंद कर दिया गया। छात्र राष्ट्रपति से मुलाकात करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन की तक मार्च का आयोजन किया। सभी छात्रों ने छात्रावास फीस वृद्धि के मसले पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की है। बता दें कि राष्ट्रपति जेएनयू के विजिटर हैं।
***************

अनोखा प्रदर्शन : कहीं ट्रैफिक नियम फॉलो तो कहीं रक्तदान करने पर दिया जा रहा है प्याज


प्याज के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही प्याज को लेकर अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सूरत में शिवसेना द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में प्याज बांटी गई। रक्तदान करने वालों एक-एक किलो प्याज दी गई। उधर, कोलकाता में ट्रैफिक नियम फॉलो करने पर उपहार में प्याज दे रही है। अगर हेलमेट पहनकर आप सही तरीके से गाड़ी चला रहे हैं तो एक निजी संस्था मोटर साइकिल सवारों को प्याज उपहार के तौर दे रही है। तमिलनाडु में एक दुकानदार उसकी दुकान से स्मार्टफोन खरीदने पर मुफ्त प्याज दे रहा है। बता दें, इन दिनों प्याज के दाम 100 रुपए से 140 रुपए किलो चल रहे हैं।
***************


पानीपत पर मंडराए मुसीबत के बादल, फिल्म को लेकर शुरू हुआ विरोध


फिल्म 'पानीपत' को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। 6 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। राजस्थान और हरियाणा में फिल्म का जबरदस्त विरोध हो रहा है साथ ही कुछ जगह की तोड़फोड़ की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। दरअसल, फिल्म पर आरोप है कि महाराजा सूरजमल के किरदार और फिल्म के तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। साथ ही फिल्म के एक डायलॉग पर भी विरोध हो रहा है। फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।
***************

Comments

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule