Posts

Showing posts with the label किसान

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 15 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
राहुल की ताजपोशी से पहले सोनिया गांधी ने दिए रिटायर होने के संकेत राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनकी मां और पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब राजनीति से रिटायर होने जा रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि मेरा काम अब रिटायर होना है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह कब रिटायर होंगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की रिटायरमेंट वाले बयान को लेकर सफाई दी है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं न कि राजनीति से। बता दें कि वह कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। लगातार 19 साल सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। पूर्व पीएम और अपने पति राजीव गांधी की हत्या के 7 साल बाद यानी 1998 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। _______ तीन तलाक के बिल को कैबिनेट से मंजूरी, हो सकती है 3 साल की सजा तीन बार तलाक बोलकर तलाक देने के मामले में तीन साल की सजा के प्रावधान वाले बिल को केंद्रीय कैबिनेट से शुक्रवार को मंजूर...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 15 नवंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
फारुख के विवादित बोल: PoK इनके बाप का नहीं जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने बुधवार को एक बार फिर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर विवादित बयान दिया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि पाक ने चूड़िया नहीं पहनी हुई हैं और वह अपने कब्जे वाले कश्मीर पर भारत को नियंत्रण नहीं करने देगा। उत्तर कश्मीर के बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 70 वर्ष हो गए लेकिन 'वे (भारत) इसे (पीओके) हासिल नहीं कर सके। आज, वे (भारत) दावा करते हैं कि ये हमारा है। तो इसे (पीओके) हासिल कर लीजिए, हम भी कह रहे हैं कि कृपया इसे (पाकिस्तान से) हासिल कर लीजिए। हम भी देखेंगे। वे (पाकिस्तान) इतने कमजोर नहीं हैं और उन्होंने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उनके पास भी एटम बम है। युद्ध के बारे में सोचने से पहले हमें सोचना होगा कि इंसान के रूप में हम कैसे रहेंगे? _________________ अप्रैल से गाड़ियों में इश्तेमाल होगा BS-VI फ्यूल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्राल...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 4 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें...

Image
पीएम मोदी ने आर्थिक आलोचकों को दिया करारा जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कंपनी सेक्रेटरी के एक कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था से लेकर डोकलाम के मुद्दे तक सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा , आप देश में ईमानदारी को बढ़ावा देते हैं। देश में संस्थागत ईमानदारी को बढ़ावा देने में आईसीएसआई का अहम योगदान है। मोदी ने कहा , 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद कैश टू जीडीपी रेशियो घटकर 9 फीसदी पर आ गया है। इससे पहले यह आंकड़ा 12 फीसदी था। मोदी ने कहा , 8 नवंबर को ईमानदारी के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। मोदी ने कहा , क्या पहली बार जीडीपी में गिरावट आई है। पुरानी बातों को भूलना नहीं चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 0.2 फीसदी थी , लेकिन यह किसी को याद नहीं है। पिछली सरकार के 2 साल का आंकड़ा इसलिए लिया गया है क्योंकि जीडीपी तय करने का तरीका 5 साल पहले बदला गया था। _____________________________________________ MP: हक मांग रहे किसानों के पुलिस ने उतरवाए कपड़े मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से आ रही खबर को मानें तो वहां मंगलवार शाम पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को ...