जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 15 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

राहुल की ताजपोशी से पहले सोनिया गांधी ने दिए रिटायर होने
के संकेत


राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनकी मां और पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब राजनीति से रिटायर होने जा रही हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि मेरा काम अब रिटायर होना है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह कब रिटायर होंगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सोनिया गांधी की रिटायरमेंट वाले बयान को लेकर सफाई दी है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं न कि राजनीति से। बता दें कि वह कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। लगातार 19 साल सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। पूर्व पीएम और अपने पति राजीव गांधी की हत्या के 7 साल बाद यानी 1998 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।
_______

तीन तलाक के बिल को कैबिनेट से मंजूरी, हो सकती है 3 साल की सजा


तीन बार तलाक बोलकर तलाक देने के मामले में तीन साल की सजा के प्रावधान वाले बिल को केंद्रीय कैबिनेट से शुक्रवार को मंजूरी मिल गई। इस कानून बनाने के लिए संसद के दोनों सदनों से इसे पारित कराया जाएगा। इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को तुरंत तीन तलाक से राहत दिलाएगा। इस विधेयक का नाम 'द मुस्लिम वूमेन प्रोटक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट' है। बीजेपी ने तीन तलाक को बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है, उसे उम्मीद है मुस्लिम महिलाओं को इससे मिलने वाली राहत उनके लिए वोटों में बदल जाएगी। जानकारों का कहना है कि संसद चाहे तो इसे पीछे की तारीख से भी लागू कर सकती है, जिससे उन महिलाओं को न्याय मिल सके जो पहले से ट्रिपल तलाक की व्यथा से गुजर रही हैं। इसके मसौदे में कहा गया है कि एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी होगा और ऐसा करने वाले पति को तीन साल जेल की सजा हो सकती है। किसी भी स्वरूप में दिया गया ट्रिपल तलाक (मौखिक, लिखित या इलैक्ट्रॉनिक) गैर कानूनी माना जाएगा।
_______

एमपी में किसानों ने सरकार से मुर्गा बन मांगी माफी


मध्य प्रदेश में सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि इस बार किसानों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने मध्य प्रदेश के हरदा के थोक बाजार में मुर्गा बनकर विरोध प्रदर्शन किया। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान किसानों ये तक कहा कि हम भविष्य में किसानी करने की गलती नहीं करेंगे, पर इस बार हमारी गलती को माफ कर हमारी फसल को सही दाम में खरीद लिया जाए। आपको बता दें कि खासतौर पर मध्य प्रदेश में ये पहली बार नहीं है, जब किसानों ने उत्पादन के सही दाम न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया हो। इससे पहले राज्य भर में एक जून को बड़ा किसान आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें पुलिस की गोली से कथित तौर पर कई किसानों की जान चली गई थी।
_______

क्रिकेटर रहाणे के पिता की कार की टक्कर से एक की मौत


क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के परिवार के साथ एक हादसा हो गया। उनके पिता मधुकर बाबूराव रहाणे की कार के साथ हुए एक एक्सीडेंट में एक महिला की मौत के बाद कोल्हापुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में उनको ज़मानत मिल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना नेशनल हाइवे 4 पर शुक्रवार की सुबह तब घटित हुई जब रहाणे के पिता हुंडई आई 20 कार से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कोंकण जा रहे थे। कोल्हापुर के कंगल क्षेत्र में रहाणे के पिता की कार ने आशा ताई काम्बले नाम की 65 साल की महिला को टक्कर मार दी थी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका।
_______

डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर सरकार ने खत्म किए ये चार्ज


कैबिनेट की बैठक में एमडीआर चार्जेज पर सब्सिडी देने पर सहमति बन गई है। डेबिट कार्ड से 2000 रुपये तक का भुगतान करने पर सब्सिडी मिलेगी। कैबिनेट ने एमडीआर चार्जेज पर सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा 'हमने ग्राहकों पर MDR के रूप में पड़ने वाले बोझ को हटाने का फैसला किया है। यह डेबिट कार्ड, यूपीआई, भीम और आधार संबंधित ट्रांजेक्शन पर लगता था। यह छोटे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है।' MDR डेबिट और क्रेडिट कार्ड सर्विसेज के बदले व्यापारियों पर चार्ज किया जाता है। जिसका सीधा बोझ उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। अभी सालाना 20 लाख से कम का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर 0.40 प्रतिशत MDR लगता है। इसके अलावा सालाना 20 लाख से ज्यादा का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर 0.90 प्रतिशत MDR लगता है।
_______

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule