20 नवंबर की सभी बड़ी खबरें
पूरे देश में लागू होगी NRC, अमित शाह बोले - 'धर्म के आधार पर नहीं होगा भेदभाव' संसद के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन कश्मीर मुद्दा गूंजा। गृहमंत्री अमित शाह ने सांसदों के सवालों का जबाव देते हुए कश्मीर के हालातों को सामान्य बताया । इस दौरान शाह ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( NRC ) को पूरे देश में लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा 'किसी धर्म को इससे डरने की जरुरत नहीं है। एनआरसी में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं है। सभी नागरिक भले ही उनका धर्म कुछ भी हो, एनआरसी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। सरकार का मनाना है कि सभी धर्म के जो शरणार्थी बाहर से आए हैं उन्हें नागरिकता दी जाएगी। जल्द ही एनआरसी पूरे देश में लागू की जाएगी।' *************** अगर नहीं लगवाया Fastag तो 1 दिसंबर से देना पड़ सकता है दोगुना टोल टैक्स देश में एक दिसंबर से हाईवे टोल से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। टोल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों पर Fastag लगवाना जरूरी हो गया है। फास्ट टैग नहीं होने पर दोगुना टोल टैक्स भी देना पड़ सकता है। Fastag नहीं लगाया और इलेक्ट्रॉनिक टोल लेन से वाहन निकालत...