Posts

Showing posts with the label पोंगल

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 17 जनवरी की सभी बड़ी खबरें

Image
शशिकला के भाई का दावा, 30 घंटे बाद किया गया मौत का ऐलान तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी शशिकला के भाई ने दावा किया है कि उनकी मौत 4 दिसंबर को ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल ने 5 दिसंबर को उन्हें मृत घोषित किया। जयललिता के राजनीतिक गुरु माने जाने वाले एमजीआर की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शशिकला के भाई दिवाहरण ने कहा कि जयललिता की मौत 4 दिसंबर को शाम सवा पांच बजे ही हो गई थी। हालात काबू में रहें और राज्य में शांति बनी रहे इस मकसद से उनके मौत की घोषणा एक दिन बाद की गई। जया की मौत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में हुई थी। अस्पताल के प्रेस रिलीज में कहा गया था कि उनकी मौत 5 दिसंबर 2016 की रात 11:30 बजे हुई। शशिकला के भाई का यह बयान कई सवाल खड़े करता है क्योंकि शशिकला जयललिता की सबसे करीबी थीं इसलिए जाहिर है कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ा हर अपडेट शशिकला और उनके परिवार को दिया जाता रहा होगा। ________ आधार पर शीर्ष अदालत में सुनवाई, कोर्ट में उठे ये सवाल आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश दीपक मि...