Posts

Showing posts with the label क्रिकेट

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, भारत और साउथ अफ्रीका की टीम जल्द हो सकती है आमने-सामने

कोरोना वायरस की मार झेल रहे पूरे विश्व के साथ क्रिकेट प्रेमियों को भी निराशा हाथ लग रही है। लॉकडाउन होने के कारण जहां कई मुकाबलों को टाल दिया गया तो कई स्थगित हो चुके हैं। वहीं अब जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है मुकाबलों के होने के आसार बढ़ते जा रहे हैं। आईपीएल की सुगबुगाहट के बीच अब खबर आ रही है कि अगस्त के अंत में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो सकता है। क्रिकइंफो की मानें तो दोनों ही बोर्ड के बीच सीरीज को लेकर सहमति बन गई है। यह सीरीज किसी फ्यूचर टूर प्रोगार्म का हिस्सा नहीं है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत में कोरोना के कहर से पहले साउथ अफ्रीका की टीम भारत में वनडे सीरीज  खेलने आई थी लेकिन मुकाबले को रद्द कर दिया गया था। क्रिकेट न होने की वजह से साउथ अफ्रीकी बोर्ड को काफी घाटा हुआ है, जिसकी भरपाई वो इस सीरीज के साथ करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक दोनों ही देश कोरोना के प्रकोप से बाहर नहीं आ पाए हैं ऐसे में मुकाबलों के होने पर सवालिया निशान तो बने ही हुए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी सी...

ICC ने किया रास्ता साफ अब दूसरे देश से खेलेगा ये बल्लेबाज

Image
कोरोना महामारी के कारण पूरा विश्व लॉकडाउन की ओर है। लगभग सारे इवेंट को कैंसल या आगे के लिए बढ़ा दिया गया है और इसमें क्रिकेट भी शामिल है। हालांकि इस बीच साउथ अफ्रीकी मूल के बल्लेबाज डेवोन कोनवे को आईसीसी की तरफ से नई सौगात मिली है। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने इस खिलाड़ी को अब नए देश न्यूजीलैंड से खेलने की इजाजत दे दी है। 28 साल के कोनवे ने 2017 में साउथ अफ्रीका छोड़ न्यूजीलैंड से खेलने का फैसला किया था। अफ्रीका में 2009 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए शुरुआती साल कुछ खास नहीं रहे लेकिन न्यूजीलैंड पहुंचने के साथ इनका खेल नए स्तर पर पहुंच गया।  वेलिंग्टन की ओर से खेलते हुए कोनवे ने अब तक 17 मुकाबलों में 72.63 की औसत से 1598 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले जिसमें नाबाद 327 रनों की पारी भी शामिल है। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कोनवे न्यूजीलैंड के तीनों फॉर्मेट(2019-20) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। आईसीसी ने उन्हें विशेष परिस्थितियों (जोफ्रा आर्चर  की तरह) को देखते हुए न्यूजीलैंड से क्रिकेट खेलने की इजाजत दे द...

बिना दर्शकों के खेला गया मैच तो हाल हुआ बेहाल

Image
हर पल खतरनाक होते जा रहे कोरोना वायरस का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। खेल और खिलाड़ी भी इसके गिरफ्त में आ चुके हैं। कोरोनों के कहर को देखते हुए खेल के कई मुकाबलों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन कुछ मुकाबले ऐसे हुए जो बंद स्टेडियम में खेले गए। ऐसा ही एक मुकाबला क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेला गया। पहला मुकाबला सिडनी में था लेकिन इस शानदार मुकाबले को देखने को लिए दर्शक नहीं थे। क्रिकेट का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा जिसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी गई। ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में 71 रनों से जीत मिली लेकिन यह जीत ऐसी रही कि सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी। फील्डर बने दर्शक दर्शकों के नहीं होने का सबसे अधिक असर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों पर पड़ा। आमतौर पर बल्लेबाजों के छक्के को दर्शक कैच में बदलते थे और वापस मैदान की ओर भेज देते थे लेकिन इस बार गेंद को खाली कुर्सियां ही मिली। और फिर फील्डर को खुद दर्शक दीर्घा में जा कर गेंद उठानी पड़ी, ऐसा दोनों ही पारी में देखने को मिला। t...

जिओ कॅप्सूल : ठळक बातम्या वाचा ५ मिनटात

Image
अकोल्यातील शेतकऱ्यांच्या आंदोलनाचा विजय शेतक-यांच्या विविध मागण्यांसाठी शेतकरी जागर मंचाद्वारे येथील पोलीस मुख्यालयात माजी केंद्रीय अर्थमंत्री यशवंत सिन्हा यांच्या नेतृत्वात सुरू असलेल्या आंदोलनाचा अखेर बुधवारी विजय झाला. मुख्यमंत्र्यांसोबत फोनवरून झालेल्या चर्चेदरम्यान त्यांनी आमच्या सर्व मागण्या मान्य केल्या. त्यामुळे आम्ही हे आंदोलन आता मागे घेत असल्याचे यशवंत सिन्हा यांनी सायंकाळी बातमीदारांशी बोलताना जाहीर केले. येथील पोलीस मुख्यालयात गत तीन दिवसांपासून शेतकरी यशवंत सिन्हा यांच्या नेतृत्वात आंदोलन करीत आहेत. या तीन दिवसांदरम्यान विविध पक्षांचा आंदोलनास पाठिंबा मिळाला. या दबावापुढे झुकत सरकारने शेतक-यांच्या सर्व मागण्या मान्य केल्या. मागण्या मान्य केल्या असल्या , तरी सरकारने अंमलबजावणीत कसूर केली तर पुन्हा आंदोलन करू , असा इशाराही सिन्हा यांनी दिला. _______________________________  ' ओखी ' चक्रीवादळाने दिल्लीकरांना दिलासा तर मुंबईकरांवर आजारपणाचे सावट गुजरात आणि महाराष्ट्रमध्ये ओखीचा प्रभाव कमी होईल , तसेच नवी दिल्ली आणि उत्तर भारतात जे धु...

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 13 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें

Image
मनी लॉन्ड्रिंग केस में वीरभद्र के बेटे पर ED की बड़ी कार्रवाई हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम वीरभद्र सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके बेटे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह की दो कंपनी की संपत्ति जब्त की है। बता दें कि इस मामले में सीएम भी आरोपी हैं। शुक्रवार देर शाम ईडी ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए विक्रमादित्य सिंह की दो कपंनियों की करोड़ों की संपति कुर्क की है। जानकारी के अनुसार, विक्रमादित्य की कंपनी मेसर्स तारिणी इंटरनेशनल और तारिणी इंफ्रा दमनगंगा प्रोजेक्ट से ये कंपनी जुड़ी हैं। तारिणी इंफ्रा दमनगंगा प्रोजेक्ट गुजरात के वापी में स्थित है। जानकारी है कि ईडी ने करीब 4.2 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। इससे पहले दिल्ली के डेरा मंडी में फार्म हाउस को भी ईडी ने जब्त कर लिया है। ________________________________________________ वर्ल्ड कप 2019 के बाद होगी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वनडे लीग और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को अपनी मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने यह फै...