बिना दर्शकों के खेला गया मैच तो हाल हुआ बेहाल


हर पल खतरनाक होते जा रहे कोरोना वायरस का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। खेल और खिलाड़ी भी इसके गिरफ्त में आ चुके हैं। कोरोनों के कहर को देखते हुए खेल के कई मुकाबलों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर आगे बढ़ा दिया गया है। लेकिन कुछ मुकाबले ऐसे हुए जो बंद स्टेडियम में खेले गए। ऐसा ही एक मुकाबला क्रिकेट की दो सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेला गया।

पहला मुकाबला सिडनी में था लेकिन इस शानदार मुकाबले को देखने को लिए दर्शक नहीं थे। क्रिकेट का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा जिसमें दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी गई। ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में 71 रनों से जीत मिली लेकिन यह जीत ऐसी रही कि सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी।

फील्डर बने दर्शक

दर्शकों के नहीं होने का सबसे अधिक असर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ियों पर पड़ा। आमतौर पर बल्लेबाजों के छक्के को दर्शक कैच में बदलते थे और वापस मैदान की ओर भेज देते थे लेकिन इस बार गेंद को खाली कुर्सियां ही मिली। और फिर फील्डर को खुद दर्शक दीर्घा में जा कर गेंद उठानी पड़ी, ऐसा दोनों ही पारी में देखने को मिला।


कौन बढ़ाए हौसला

घरेलू दर्शकों के बीच खेलने का एहसास सबसे खास होता है, यह लम्हा और भी खास बन जाता है जब खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा सराहा जाता है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। डेविड वॉर्नर ने अर्द्धशतकीय (67) पारी खेली लेकिन इस दौरान जश्न किसके सामने मनाएं? आप खुद ही देख लीजिए वॉर्नर ने अर्द्धशतक लगाने के बाद क्या किया।


Comments

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule