जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 12 जून की सभी बड़ी ख़बरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय एक स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि मामले में आज आरोप तय कर दिए। कांग्रेस अध्यक्ष को अब मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। जबकि राहुल ने इस जुर्म को कुबूल करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि राहुल ने 2014 में एक रैली के दौरान आरएसएस को महात्मा गांधी की मौत का जिम्मेदार बताया था। इसके बाद आरएसएस ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने राहुल से कहा कि आपके बयान से आरएसएस की साख को नुकसान पहुंचा है। ..................................... खिलाड़ियों को मिल रहे 'कीड़े वाले खाने' पर कोच ने की शिकायत भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को कीड़े-मकोड़े वाला घटिया खाना परोसा जा रहे है। इसका खुलासा टीम इंडिया के कोच हरेंद्र सिंह ने किया है। उन्होंने हॉकी इंडिया के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा “मैं आपकी जानकारी में लाना चाहूंगा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI...