Posts

Showing posts with the label पंकजा मुंडे

3 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
BJP नेता पंकजा मुंडे ने FB पोस्ट से फिर चौंकाया ट्विटर से बायो हटा सुर्खियों में आई बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने फेसबुक पर कमल की तस्वीर पोस्ट की है। इसी के साथ पार्टी छोड़ने की अटकलें खत्म होती नजर आ रही हैं। दरअसल, पंकजा ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए एफबी पर 'बीजेपी का चिह्न' पोस्ट किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा दिया था। इसी के साथ कयास लगाए जा रह थे कि वे पार्टी छोड़ सकती हैं। पंकजा ने इससे पहले एफबी पर एक पोस्ट में लिखा था कि वह 8 से 10 दिन के भीतर फैसला लेंगी। *********************** कांग्रेस MP बोले- सरकार PUBG बैन करे, लोकसभा स्पीकर ने दिया मजेदार जवाब  संसद के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद एच. वसंत कुमार ने PUBG जैसे ऑनलाइन गेम पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसद की चुटकी लेते हुए मजेदार जवाब दिया। स्पीकर ने एमपी को टोकते हुए कहा, "सांसद घर पर प्रैक्टिस किया करें और एक-दो मिनट में अप...

2 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
अयोध्या फैसले के खिलाफ दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका  अयोध्या मामले पर 9 नवंबर को आए ऐतिहासिक फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आज सुप्रीम कोर्ट में 217 पेज की याचिका दाखिल की है। यह याचिका अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के 10 याचिकाकर्ताओं में से एक मौलाना सैयद अशद रशीदी ने दायर की है। बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी 6 दिसंबर को समीक्षा याचिका दाखिल कर सकता है। वहीं इस विवाद में सबसे बड़े पक्षकार सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने 26 नवंबर को लखनऊ में हुए बैठक में बहुमत से पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करने का फैसला लिया है। *************** कांग्रेस नेता ने वित्तमंत्री पर साधा निशाना- निर्मला को कहा 'निर्बला' सीतारमण लोकसभा में बहस के दौरान उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर चर्चा करते हुए वित्तमंत्री पर निजी हमला किया। कांग्रेस नेता ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का विरोध करते हुए कहा कि 'कभी-कभी सोचता हूं कि आपको निर्मला सीतारमण की जगह न...