Posts

Showing posts with the label करवा चौथ

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 6 अक्टूबर की सभी बड़ी खबरें

Image
भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता के मुताबिक, इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में 7 लोग ही सवार थे। हादसा अरुणाचल के तवांग इलाके में हुआ। हादसा तकरीबन सुबह 6:30 के आसपास हुआ। हादसे की वजह हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। अरुणाचल का तवांग इलाका काफी पहाड़ी और बर्फीला है। यहां के मौसम को लेकर ठीक-ठीक अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल है। एएनआई के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स का MI-17 वी5 एयर मेंटेनेंस मिशन पर था। मामले की जांच की जा रही है। इस हेलिकॉप्टर को दुनिया के कुछ एडवांस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टरों में से एक माना जाता है। भारत के पास इस वक्त तीन Mi-17V-5 है। _______________________________________ एमडीआर रेट हटाएगी सरकार, ट्रेन टिकट होगा सस्‍ता! रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कम पैसे देने पड़ेंगे। जिसका सीधा फायदा ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रि...