Posts

Showing posts with the label दिल्ली हिंसा

6 मार्च की सभी बड़ी खबरें

Image
संसद में कामकाज ठप, सरकार ने लिए 'गिलोटिन' का फैसला दिल्ली हिंसा को लेकर हो रहे हंगामे के बीच दोनों ही सदन 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में सभी मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित करने के लिए सरकार 'गिलोटिन' का सहारा ले रही है। 16 मार्च को लोकसभा में 'गिलोटिन' लाया जा सकता है जिसके तहत राज्यसभा में विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को 14 दिन और मिल जाएंगे। आपको बता दें कि बजट सत्र में मंत्रालयों की अनुदान की मांगों को बिना चर्चा पारित कराने की प्रक्रिया को 'गिलोटिन' कहा जाता है। ******************* बेमौसम बारिश ने बदला होली का मिजाज पर्वतीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की खबर है। दिल्ली में हाल यह रहा है कि शाम चार बजे ही अंधेरा छा गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश का असर अभी कुछ और दिनों तक देखने को मिल सकता है जिसका असर रंगो के त्योहार होली पर देखने को मिल सकता है। मौ...

2 मार्च की बड़ी खबरें

Image
भारत में कोरोना : इन देशों की यात्रा से बचने के लिए जारी हुई ट्रेवल एडवाइजरी    दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने भारत में दो मरीजों के साथ दस्तक दे दी है। वायरस के मामले राजधानी दिल्ली और तेलंगाना से सामने आए हैं। ये शख्स इटली और दुबई की यात्रा करके वापिस लौटे हैं। कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि 'भारत में दो केस मिले हैं दोनों ही डॉक्टर्स की निगरानी में हैं फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं'। देश के लिए ट्रैवल एडवाइज़री भी जारी हुई है। जिसमें चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले केरल के तीन व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। लेकिन इलाज के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। ********************** जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक सिटी चौक का बदला नाम जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने व केंद्र-शासित राज्य बनने के बाद अब घाटी में बदलाव शुरु हो गए हैं। केंद्र के नए कानून लागू होने के बाद जम्मू के दो चौक के नाम बदल दिए गए हैं। जिसमें शहर की प्रसि...