Posts

Showing posts with the label ओम बिड़ला

3 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
BJP नेता पंकजा मुंडे ने FB पोस्ट से फिर चौंकाया ट्विटर से बायो हटा सुर्खियों में आई बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने फेसबुक पर कमल की तस्वीर पोस्ट की है। इसी के साथ पार्टी छोड़ने की अटकलें खत्म होती नजर आ रही हैं। दरअसल, पंकजा ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए एफबी पर 'बीजेपी का चिह्न' पोस्ट किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी का नाम हटा दिया था। इसी के साथ कयास लगाए जा रह थे कि वे पार्टी छोड़ सकती हैं। पंकजा ने इससे पहले एफबी पर एक पोस्ट में लिखा था कि वह 8 से 10 दिन के भीतर फैसला लेंगी। *********************** कांग्रेस MP बोले- सरकार PUBG बैन करे, लोकसभा स्पीकर ने दिया मजेदार जवाब  संसद के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद एच. वसंत कुमार ने PUBG जैसे ऑनलाइन गेम पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसद की चुटकी लेते हुए मजेदार जवाब दिया। स्पीकर ने एमपी को टोकते हुए कहा, "सांसद घर पर प्रैक्टिस किया करें और एक-दो मिनट में अप...