जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 24 नवंबर की सभी बड़ी खबरें
टमाटर हुआ 'खट्टा', दिल्ली में भाव 80 रुपये किलो तक दिल्ली में टमाटर का भाव खुदरा बाजार में 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। आपूर्ति में कमी के कारण टमाटर के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में भी टमाटर के दाम बढ़ चुके हैं। व्यापार आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में टमाटर का खुदरा दाम 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है। मिजोरम की राजधानी आइजॉल में टमाटर 95 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। फर्स्टपोस्ट हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी के टमाटर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश की हालिया बरसात की वजह से टमाटर की उपलब्धता कम हुई है। मध्य प्रदेश में टमाटर की 90 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। किसानों ने फिर से बुवाई की है. इस फसल को आने में 15 से 20 दिन लगेंगे। _____________ S&P ने नहीं बढ़ाई रेटिंग, सरकार को झटका अंतरराष्ट्रीय क्रेडिंट रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर (S&P) ने भारत की वित्तीय साख को 'बीबीबी- त्रणात्मक' के स्तर पर ...