Posts

Showing posts with the label नित्यानंद

4 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को मिली जमानत, लेकिन लगी है ये रोक   INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को राहत मिली है। चिदंबरम को 107 दिन जेल की सजा काटने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी के साथ कोर्ट ने चिदंबरम पर कुछ रोक लगाई है। वह बिना कोर्ट की अनुमति के भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने उन्हें मीडिया में बयानबाजी करने से भी मना किया है। चिदंबरम के बेटे कार्ति ने मीडिया को बताया कि वह गुरुवार को होने वाले संसद सत्र में भाग ले सकते हैं। साथ ही कार्ति कहते हैं, 'मुझे खुशी है कि पिताजी घर लौट रहे हैं वह इस मामले में राजनीति का निशाना बने थे।'  *************** बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 3 जवान शहीद  जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर देश के जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में 3 जवान शहीद हो गए। कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में आए बर्फीले बवंडर के बाद कई जवान लापता हैं। बता दें, इससे पहले सियाचिन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन की घटनाओं के...