25 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
NPR में नाम दर्ज कराने के लिए देनी होंगी ये डिटेल केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में राष्ट्रिय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी मिल गई है। अप्रैल 2020 से सामान्य जनगणना जैसे ही घरों की मैपिंग प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया में हर नागरिक को अपना नाम दर्ज करवाना होगा। जिसमें कुछ सामान्य डिटेल्स देनी होगी। जिसमें व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से उसका संबंध, पिता का नाम, माता का नाम, पति/पत्नी का नाम, लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, जन्म स्थान, नागरिकता, वर्तमान पता, पते पर रहने की अवधि, स्थायी पता, शैक्षणिक स्थिति, व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी। ******************* महाराष्ट्र में बदली 29 लोगों की VVIP सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार ने VVIP सुरक्षा में बदलाव करते हुए सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, पूर्व राज्यपाल राम नाईक, बीजेपी नेता एकनाथ खडसे समेत 29 लोगों की सुरक्षा में बदलाव किया है। वहीं, CM पुत्र व शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। आदित्य की सुरक्षा Y+ से Z कर दी गई है। इसी के साथ 16 अन्य दिग्गजों को सुरक्षा दी गई है। बता दें, सचिन के पास पहले ...