25 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

NPR में नाम दर्ज कराने के लिए देनी होंगी ये डिटेल


केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में राष्ट्रिय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी मिल गई है। अप्रैल 2020 से सामान्य जनगणना जैसे ही घरों की मैपिंग प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया में हर नागरिक को अपना नाम दर्ज करवाना होगा। जिसमें कुछ सामान्य डिटेल्स देनी होगी। जिसमें व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से उसका संबंध, पिता का नाम, माता का नाम, पति/पत्नी का नाम, लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, जन्म स्थान, नागरिकता, वर्तमान पता, पते पर रहने की अवधि, स्थायी पता, शैक्षणिक स्थिति, व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी।

*******************

महाराष्ट्र में बदली 29 लोगों की VVIP सुरक्षा


महाराष्ट्र सरकार ने VVIP सुरक्षा में बदलाव करते हुए सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, पूर्व राज्यपाल राम नाईक, बीजेपी नेता एकनाथ खडसे समेत 29 लोगों की सुरक्षा में बदलाव किया है। वहीं, CM पुत्र व शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। आदित्य की सुरक्षा Y+ से Z कर दी गई है। इसी के साथ 16 अन्य दिग्गजों को सुरक्षा दी गई है। बता दें, सचिन के पास पहले X सुरक्षा थी जिसे कम कर दिया गया है। सुरक्षा के तहत 24 घंटे उनके साथ एक पुलिसकर्मी होता था जो अब नहीं रहेगा। सचिन के एस्कॉर्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।       

*******************

US ने पाक को किया ब्लैकलिस्ट  


अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले देशों की सूची में पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट किया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने ब्लैकलिस्ट करने पर नाराजगी जताते हुए इसे एक तरफा और मनमानी बताया है। बता दें, अमेरिका हर साल धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले देशों की ब्लैकलिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में पाकिस्तान लगातार दूसरी बार शामिल हुआ है। इससे पहले 2018 में भी पाकिस्तान इस लिस्ट में शामिल था। बौखलाए पाक ने लिस्ट जारी होने के बाद सफाई देते हुए कहा है कि, "पाकिस्तान में हर धर्म के लोग संवैधानिक सुरक्षा के तहत धार्मिक आजादी का आनंद उठा रहे हैं हमारा देश धार्मिक विविधताओं का देश है।"

*******************

मुस्लिमों के लिए 150 देश, हिंदुओं के लिए सिर्फ एक देश : गुजरात CM 


देश में नागरिकता कानून के विरोध के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने समर्थन में बयान देते हुए कहा है, 'मुस्लिमों के रहने के लिए दुनियाभर में 150 देश हैं, जबकि हिंदुओं के लिए केवल 1 ही देश है, फिर भी आपको तकलीफ है। अगर आप गांधीजी के सिद्धांतों को मनाते हैं तो आपको ये भी बताना चाहिए CAA का विरोध क्यों किया जा रहा है।' उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह की इच्छाओं का सम्मान नहीं कर रही है। सीएम ने आगे कहा, 1947 में विभाजन के समय पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिंदू थे। लेकिन पाक की उत्पीड़न की वजह से आज उनकी संख्या केवल तीन प्रतिशत ही रह गई। हम ऐसे हिंदुओं को भारत में वापिस लाना चाहते हैं। लेकिन इसका भी विरोध हो रहा है।   

*******************

बुमराह नहीं खेलेंगे रणजी मैच, BCCI चीफ सौरव गांगुली ने दी इजाजत 


गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी मैच से गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आखिरी वक्त में बाहर हो गए हैं। चोटग्रस्त बुमराह वापसी करना चाहते हैं लेकिन BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें आराम करने की इजाजत दी है। क्योंकि बुमराह मैदान में लौट कर ज्यादा गेंदबाजी नहीं करना चाहते हैं। जानकारी मिली है कि बुमराह रणजी खेलना चाहते थे, लेकिन कमर की चोट के चलते शुरुआत से ही शरीर पर भार नहीं डालना चाहते ऐसे में गांगुली ने नियम में बदलाव करते हुए, उन्हें आराम करने की इजाजत दी है। गौरतलब है कि बुमराह अब चोट से उभरने और फिटनेस साबित करने के बाद सीधे श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से वापसी करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule