Posts

Showing posts with the label ubtan

चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उबटन, आप भी करें ट्राई

Image
सुंदर और बेदाग त्वचा की चाहत जितने लोगों को होती है, उतनी ही चाहत होती है कि चेहरे पर अनचाहे बाल न हों। कुछ महिलाएं चेहरे पर अनचाहे बालों को छुपाने के लिए ब्लीच का सहारा लेती हैं, तो कुछ फेस वैक्सिंग कराके इन बालों को हटवाती हैं। अगर आप भी चेहरे पर से अनचाहे बालों को हटाना चाहती हैं तो क्यों न कुछ घरेलू उपाय अपनाए जाएं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप इन बालों से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए वो उपाय क्या हैं : चंदन का उबटन चंदन के फायदे भला कौन नहीं जानता। ये त्वचा को ठंडक देने के साथ ग्लोइंग भी बनाता है। चेहरे से अनचाहे बाल दूर करने के लिए आप चंदन के उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। कैसे बनाएं? इसके लिए आप चंदन पाउडर, संतरे के छिल्के का पाउडर, हरे मूंग का पाउडर, नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर जब ये सूख जाए, तो उंगलियों से चेहरे पर इसे गोल गोल हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें। आप इस उबटन का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करें। नियमित ...