चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उबटन, आप भी करें ट्राई
चंदन का उबटन
चंदन के फायदे भला कौन नहीं जानता। ये त्वचा को ठंडक देने के साथ ग्लोइंग भी बनाता है। चेहरे से अनचाहे बाल दूर करने के लिए आप चंदन के उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं।कैसे बनाएं?
इसके लिए आप चंदन पाउडर, संतरे के छिल्के का पाउडर, हरे मूंग का पाउडर, नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर जब ये सूख जाए, तो उंगलियों से चेहरे पर इसे गोल गोल हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें। आप इस उबटन का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करें। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के बाल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
ओट्स और कलौंजी का स्क्रब
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप ओट्स और कलौंजी के स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कैसे बनाएं?
इसके लिए आप स्किम्ड मिल्क, कच्चा दूध, शहद, ओट्स का पाउडर, कलौंजी के बीज को मिलाकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह सूख जाए तो उंगलियों से चेहरे की मालिश करते हुए इसे छुड़ाएं। फिर चेहरे को पानी से धो लें।
आप इन उबटन की मदद से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं, तो इन उपायों को जरूर ट्राई करें और अपना अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें।

Comments
Post a Comment