Posts

Showing posts with the label राष्ट्रपति पर महाभियोग

जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 23 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें

Image
जेसिका लाल मर्डर केस : बहन ने किया हत्यारे मनु शर्मा को माफ बहुचर्चित जेसिका लाल मर्डर केस करीब 20 साल बाद एक बार फिर सुर्खियो में है। जेसिका की बहन सबरीना लाल ने मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को माफ कर दिया है। जनकल्याण अधिकारी के नाम भेजी गई एक चिट्ठी में सबरीना ने लिखा है कि मनु शर्मा को जेल से छोड़े जाने पर उन्हें कोई दिक्कत नही है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 1999 की रात दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में मॉडल जेसिका को हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  ....................................... आम जनता की जेब पर डाका डाल रहा पेट्रोल-डीजल की कीमत  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है। 5वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीजल की कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम पिछले 55 महीने के उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 82...

जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 20 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें

Image
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति को सौंपा CJI पर महाभियोग चलाने का नोटिस  सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बैठक की। जिसमें 60 से ज्यादा सांसदों ने महाभियोग लाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये। मगर इस मुद्दे पर कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और SC के वकील सलमान खुर्शीद ने इस फैसले पर खुद को पार्टी से अलग बताया। महाभियोग प्रस्ताव पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर नहीं होने पर कांग्रेस ने कहा कि हमने उनसे अप्रोच ही नहीं किया था। इस पूरे मामले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आलोचना करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां महाभियोग जैसे प्रस्ताव का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही हैं। आगे कहा कि जज लोया केस में कांग्रेस पार्टी के झूठे प्रोपेगैंडा की पोल खुल गई है और उसी का बदला लेने के लिए यह महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस 7 दलों के साथ राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू को चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है।  ............................ नर...