जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 20 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति को सौंपा CJI पर महाभियोग चलाने का नोटिस 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बैठक की। जिसमें 60 से ज्यादा सांसदों ने महाभियोग लाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये। मगर इस मुद्दे पर कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और SC के वकील सलमान खुर्शीद ने इस फैसले पर खुद को पार्टी से अलग बताया। महाभियोग प्रस्ताव पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर नहीं होने पर कांग्रेस ने कहा कि हमने उनसे अप्रोच ही नहीं किया था। इस पूरे मामले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आलोचना करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां महाभियोग जैसे प्रस्ताव का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही हैं। आगे कहा कि जज लोया केस में कांग्रेस पार्टी के झूठे प्रोपेगैंडा की पोल खुल गई है और उसी का बदला लेने के लिए यह महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस 7 दलों के साथ राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू को चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। 
............................

नरोडा पाटिया नरसंहार मामला: बाबू बजरंगी की उम्रकैद बरकरार, कोडनानी बरी 

गुजरात हाई कोर्ट ने 29 फरवरी 2002 में हुए नरोडा पाटिया नरसंहार मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री डॉ मायाबेन कोडनानी को बरी कर दिया। वहीं बाबू बजरंगी को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि निचली अदालत ने कोडनानी को 28 साल के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके लिए वह कुछ साल जेल में रहीं। वहीं बाबू बजरंगी सहित 12 आरोपियों को कोर्ट ने गुजरात दंगों में दोषी मानते हुए उनकी सजा बरकरार रखी है।
............................

सूरत रेप केस में तीन गिरफ्तार, रिश्तेदार तक पहुंची शक की सुई


गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची से हुए रेप और हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं, जो सूरत में टाइल्स लगाने का काम करते थे। यहीं पर मासूम की मां भी मजदूरी करती थी, वह हादसे के बाद से गायब है। पुलिस ने मासूम की रेप के बाद हत्या में एक और व्यक्ति के संलिप्त होने की आशंका जताई है। पुलिस को आशंका है कि चौथा आरोपी बच्ची का कोई रिश्तेदार ही है। साथ ही उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिसमें बच्ची की लाश को लाकर फेंका गया था। पुलिस को शक है कि बच्ची की मां का कत्ल कर फेंक दिया गया है। पिछले दिनों पुलिस को तीन महिलाओं की लाश मिले थे। पुलिस अब बच्ची और इन तीनों शवों के डीएनए का मिलान कराएगी।
............................

जब्त होगी दाऊद इब्राहिम की संपत्ति : सुप्रीम कोर्ट 

भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को सुप्रीम कोर्ट ने जब्त करने का आदेश दिए हैं। दरअसल दाऊद की बहन हसीना पारकर और मां अमीना बी ने एक याचिका दी थी कि मुंबई में संपत्तियों को सीज न किया जाए। जिसपर न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल और एएम सप्रे ने सुनवाई कर इस याचिका को खारिज कर दिया और सरकार को संपत्तियों को सीज करने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि दाऊद की मां अमीना बी कासकर और बहन हसीना पारकर दोनों ही इस दुनिया में नही हैं। मुंबई में दोनों के नाम से 7 आवासीय संपत्तियां हैं। 
............................


Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule