5 मिनट में पढ़ें 23 अगस्त की बड़ी खबरें...
औरैया में डंपर से टकराकर पटरी से उतरी कैफियत एक्सप्रेस, 74 घायल यूपी के औरैया में कैफियत एक्सप्रेस के 8 डिब्बे बुधवार को डंपर से टकराकर पलट गए। इस दुर्घटना में करीब 74 यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद कानपुर-टूंडला सेक्शन की सभी पैसेंजर ट्रेनों और 3 एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया, जबकि 40 से अधिक ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। बताया जा रहा है कि जो डंपर ट्रेन से टकराया, वह रेलवे के काम में ही लगा हुआ था। बालू से भरा यह डंपर ट्रैक पर पलट गया था, लेकिन इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को नहीं दी गई थी।डंपर पलटने के बाद उसका ड्राइवर वहां से फरार हो गया था। रात 2.40 बजे कैफियत एक्सप्रेस यहां से गुजरी और डंपर से टकरा गई। रेलमंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफे की पेशकश पर पीएम बोले, इंतजार करें चार दिनों में दो रेल हादसों के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को पीएम मोदी को इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पीएम मोदी से मिला। उन्होंने मुझे इंतजार करने को कहा है।' हालांकि माना जा रहा है कि अगले कैबिनेट विस्...