28 नवंबर की सभी बड़ी खबरें
एयरपोर्ट पर ही नहाते हैं पीएम मोदी, नहीं होता होटल बुक : अमित शाह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर ही रुकते हैं। पीएम के लिए अलग से कोई होटल बुक नहीं कराया जाता है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने यह जानकारी लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान फ्लाइट के बीच में रुकने (तकनीकी हॉल्ट) पर वह एयरपोर्ट लाउंज में आराम करते हैं और वहीं नहाते हैं। अमित शाह का कहना है कि पहले ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार होटल बुक करवाया जाता था। *************** गोडसे पर बयान देकर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आईं साध्वी लोकसभा में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ कहने के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सभी विपक्षी दलों के साथ-साथ अब वह अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि नाथूराम को देशभक्त कहना तो दूर, देशभक्त मानने की सोच की भी निंदा करते है। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें र...