Posts

Showing posts with the label टी20 विश्व कप

T20 WC: क्यों टूटा टीम इंडिया का सपना

Image
टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत को करारी हार (85 रनों से) का सामना करना पड़ा। छठी बार फाइनल खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब की रक्षा करते हुए रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व कप अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 4 विकेट पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में भारतीय टीम 99 रनों पर ही ढे़र हो गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अपने जीत के रिकॉर्ड को एक कदम और बढ़ा दिया है। वो यहां पर टॉस जीतने के बाद एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारत को मिली इस दिल तोड़ देने वाली हार के पीछे तीन बड़ी वजह रहीं। कैच नहीं विश्व कप ड्रॉप हुआ शुरुआती ओवर की पांचवीं गेंद पर विश्व कप की खोज कही जाने वाली शेफाली वर्मा ने विरोधी टीम की सबसे मजबूत खिलाड़ी एलिसा हिली का कैच छोड़ दिया। पहले ओवर में ही मिले इस जीवनदान का हिली ने भरपूर फायदा उठाया और इस अहम मुकाबले में महज 30 गेंद में अर्द्धशतक ठोक टीम को तूफानी शुरूआत दे दी। हिली ने 39 गेंद में पांच छक्के और 7 चौकों की मदद से 39 गेंद में 75 रनों की पारी खेल टीम के बड़े स्कोर की नींव...

6 मार्च की सभी बड़ी खबरें

Image
संसद में कामकाज ठप, सरकार ने लिए 'गिलोटिन' का फैसला दिल्ली हिंसा को लेकर हो रहे हंगामे के बीच दोनों ही सदन 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में सभी मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित करने के लिए सरकार 'गिलोटिन' का सहारा ले रही है। 16 मार्च को लोकसभा में 'गिलोटिन' लाया जा सकता है जिसके तहत राज्यसभा में विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को 14 दिन और मिल जाएंगे। आपको बता दें कि बजट सत्र में मंत्रालयों की अनुदान की मांगों को बिना चर्चा पारित कराने की प्रक्रिया को 'गिलोटिन' कहा जाता है। ******************* बेमौसम बारिश ने बदला होली का मिजाज पर्वतीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की खबर है। दिल्ली में हाल यह रहा है कि शाम चार बजे ही अंधेरा छा गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश का असर अभी कुछ और दिनों तक देखने को मिल सकता है जिसका असर रंगो के त्योहार होली पर देखने को मिल सकता है। मौ...