जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 10 जनवरी की सभी बड़ी खबरें
क्या सांसद, विधायक कर सकते हैं वकालत, 500 से ज़्यादा नेताओं को नोटिस क्या कानून बनाने वाले नेता वकालत कर सकते हैं? जल्द ही इसका फैसला बार काउंसिल द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी करेगी। इसके तहत कमेटी ने ऐसे 500 से ज़्यादा एमपी, एमएलए और एमलसी को नोटिस भेजा है। इसको लेकर कल अखबारों में भी नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। नेताओं को इसका जवाब एक हफ्ते के अंदर देना होगा। नोटिस को लेकर आखिरी सुनवाई 22 जनवरी को होगी। एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन और वकील मनन कुमार मिश्रा ने न्यूज़18 से बातचीत में कहा कि इन नेताओं को इसलिए नोटिस भेजा जाएगा ताकि अगर बार काउंसिल ऑफ इंडिया इनकी मान्यता रद्द करता है तो बाद में वो ये ना कह सके कि न्यायिक व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है। कमेटी के मुताबिक नेताओं का वकालत करना कॉनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट का मामला है। कमेटी के मुताबिक सांसद और विधायक का वकालत करना भारतीय संविधान के आर्टिकल 14 और 15 का उल्लंघन है। पिछले महीने 21 दिसंबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। _________ 2017 में भारतीय सेना ने मार गिराए 138 पाक सैनिक भारतीय थल सेना ने जम्मू क...