19 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
...आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन, CAA के विरोध में जल उठा देश नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कोने-कोने में विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। विरोध-प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी की घटना भी हुई जिसमें कई लोगों के साथ पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए। वहीं, दिल्ली में भी जमकर विरोध हो रहा है, जिसकी वजह से करीब 20 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। कई इलाकों में नेटबंदी भी हुई। शहर की शांति भंग होने के साथ यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में विरोध प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे 8 पर लंबा जाम लग गया। इसके कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 16 फ्लाइट लेट हुई। वहीं इंडिगो ने 19 फ्लाइट कैंसिल कर दी है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरू और चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। *************** सुब्रमण्यम बोले, पाकिस्तान में उत्पीड़न झेल रहे मुशर्रफ चाहें तो ले सकते हैं भारत की नागरिकता पाकिस्तान के...