10 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

अमित शाह पर लगना चाहिए प्रतिबंध- USCIRF

नागरिक संशोधन बिल को लेकर इस वक्त संसद से लेकर सड़क तक संग्राम चल रहा है। लोकसभा में आधी रात को इस विधेयक के पारित होने के बाद से पूर्वोत्तर भारत जल रहा है। असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसका विरोध करते हुए ट्वीट कर कहा- ‘आधी रात को दुनिया सो रही थी, भारत की स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा और न्याय के आदर्शों के साथ धोखा किया गया’। वहीं अमेरिका के यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने इस विधेयक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा- 'अगर यह बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हो जाता है तो अमित शाह सहित अन्य बड़े नेताओं पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए'।
***************

16 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगी सेंगर पर फैसला


उन्नाव रेप केस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। मामले में मुख्य आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह पर कोर्ट 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। अगर कुलदीप सेंगर पर दोष सिद्ध होता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। कोर्ट ने 2017 में उन्नाव में नाबालिग लड़की से बलात्कार मामले में सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह के खिलाफ नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोप तय किए हैं। शशि सिंह पर आरोप है कि वे पीड़िता को सेंगर के पास ले गई थी, जहां उसने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बलात्कार किया।
***************

लोकसभा के बाद राज्यसभा में पेश होगा CAB 2019, ये है पूरा गणित 


लंबी बहस और शोर-शराबे के बीच लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 पारित हो गया है। अब ये विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पेश होने की तैयारी है। राज्यसभा में बीजेपी के पास 83 सांसद, जनता दल के पास 6 सांसद, शिरोमणी अकाली दल के 3, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के 1 और अन्य दलों के 13 सदस्यों का समर्थन है। ऐसे में NDA गठबंधन के पास कुल 106 सांसदों का समर्थन है। UPA की बात की जाए तो, कांग्रेस के 48 सांसद, आरजेडी के 4 और राकांपा के 4, डीएमके के पास 5 और अन्य यूपीए सहयोगियों के 3 सांसद हैं। ऐसे में UPA को कुल 62 सांसदों का समर्थन है। तृणमूल कांग्रेस के पास 13, समाजवादी पार्टी के 9, तेलंगाना राष्ट्र समिति के 6, माकपा के 5, बसपा के 4, आप पार्टी के 3, पीडीपी के पास 2, भाकपा के 1 और जेडी (सेक्युलर) के पास 1 सांसद, AIADMK के 11, बीजेडी के 7, शिवसेना के 3 सांसद, वाईएसआर कांग्रेस के पास 2, टीडीपी के 2 सांसद हैं।
***************


फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर देख रो पड़ीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone breaks into tears at trailer launch. Video credits: Viral Bollywood
दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों का प्यार मिलना शुरू हो गया है। एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही दीपिका खुद ट्रेलर देख कर भावुक हो रोने लगी। फिल्म एसिड अटैक के बाद पीड़ित लड़की के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एसिड अटैक पीड़ित को जिदंगी से जंग लड़ते फिल्माया गया है। 10 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म छपाक को मेघना गुल्जार ने डायरेक्ट किया है।
***************


बहादुरों की वीर गाथाओं के साथ टीवी पर नजर आएंगे धोनी 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही टेलीविजन पर दिखेंगे। धोनी छोटे पर्दे पर एक सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसमें सेना के बहादुर अधिकारियों की कहानी सुनाएंगे। जल्द ही ये सीरीज शुरू होने वाली है। शो में परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार से सम्मानित सेना के जवानों की गाथाओं को धोनी सुनाते दिखेंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के पास लेफ्टीनेंट कर्नल की मानद उपाधि भी है।
***************

Comments

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule