जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 20 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
गुजरात: जीत के बाद भावुक हुए पीएम ने सांसदों को दिया 'गुरु-मंत्र' बुधवार को संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत हुआ। वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे सांसदों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी। बीजेपी की संसदीय दल की इस बैठक के दौरान पार्टी के सभी सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। मोदी जीत की खुशी के बाद अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि ये बड़ी जीत है और अब हमारी सरकार 19 राज्यों में है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जब सत्ता में थीं तो उनकी 18 राज्यों में सरकार थी। पीएम ने कहा, 1984 में हमारी पार्टी की दो सीटें थी और कड़ी मेहनत के चलते हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों को मेहनत करती रहनी होगी। _______ जयललिता की मौत से पहले का 'आखिरी' वीडियो आया सामने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का पांच दिसंबर, 2016 को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कई महीनों...