Posts

Showing posts with the label क्रिकेटर ऑफ द ईयर

स्टोक्स ने खत्म किया कोहली का वर्चस्व, रसेल बने नए टी20 स्टार

Image
विश्व कप और एशेज में अपने खेल से मैच का रुख पलटने वाले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को विजडन ने साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के वर्चस्व को तोड़ा जो पिछले लगातार तीन साल से यह अवॉर्ड अपने नाम कर रहे थे। इंग्लैंड से प्रकाशित होने वाली विजडन को क्रिकेट का बाइबल भी कहा जाता है। विजडन हर साल अपनी क्रिकेट पत्रिका छापती है और 2003 से लगातार हर साल यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। स्टोक्स के लिए पिछला साल बेहद खास रहा था। इस दौरान उन्होंने विश्व कप फाइनल और एशेज के तीसरे टेस्ट में ऐसी पारी खेली थी जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। स्टोक्स 2005 में ऑलाउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बाद यह सम्मान पाने वाले दूसरे इंग्लिश प्लेयर हैं। इससे पहले आईसीसी ने भी स्टोक्स को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना था। आपको बता दें कि इस बार विजडन की पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की लिस्ट में भारत को कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाया। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर एलिसा पैरी को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया। वो यह सम्मान पाने वाली पहली विदेशी महिला खिलाड़...