Posts

Showing posts with the label जयदेव उनादकट

उनादकट ने रचा इतिहास

Image
रणजी में छाए उनादकट, रचा गेंदबाजी का नया इतिहास रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने गुजरात को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। सौराष्ट्र की जीत में कप्तान जयदेव उनादकट का सबसे अहम योगदान रहा जिन्होंने दूसरी पारी में 56 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनादकट ने पूरे मैच में 10 शिकार किए और इन विकेटों के साथ वो रणजी इतिहास में एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने अब तक 65 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले एक सीजन में तेज गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड कर्नाटक के डोडा गणेश के नाम था, जिन्होंने 1998-99 में 62 विकेट लिए थे। किसी भी गेंदबाज द्वारा एक सीजन सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने के लिए उनादकट को अब सिर्फ 4 विकेट की तलाश है। एक सीजन में सबसे अधिक विकेट बिहार के आशुतोष अमन के नाम है जिन्होंने पिछले सीजन में 68 विकेट लिए थे। 9 मार्च से शुरू हो रहे फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र का सामना बंगाल से होगा, जिसने कर्नाटक को मात देकर 13 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। संक्षिप्...