Posts

Showing posts with the label फेक न्यूज

जिओ कैप्शूल : 5 मिनट में पढ़ें 3 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें

Image
भारत बंद: बेकाबू भीड़ ने विधायक का घर फूंका, लगा कर्फ्यू राजस्थान में करौली के हिंडौनसिटी में बेकाबू भीड़ ने पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया। मामला एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार भारत बंद से जुड़ा है। उपद्रव के विरोध में सर्व समाज की ओर से मंगलवार को बवाल हो गया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। जिसके बाद भड़के लोगों ने घर को आग के हवाले कर दिया। करौली जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि लगभग पांच हजार लोगों की उग्र भीड़ ने वर्तमान भाजपा विधायक राजकुमारी जाटव और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरोसी लाल जाटव के घर में आग लगा दी। ____________________ इराक में मारे गए भारतीयों के परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए इराक के मोसुल में आईएस के आतंकियों द्वारा मारे गए 39 भारतीयों में से 38 के शव अवशेष सोमवार को भारत वापस लाये गए और उनके परिवारजनों को सौंप दिया गया। इसी बीच केंद्र सरकार ने इराक में मारे गए भारती...