9 मार्च की सभी बड़ी खबरें
हवा में तेजी से फैल रहा है कोरोना अबतक 85 देशों को वायरस की चपेट में लेने वाले कोरोना की दहशत कम नहीं हो रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एतिहातन 30 एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले हर यात्री की स्क्रीनिंग की जा रही है। दावा है कि अब तक 8 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को जानकारी दी कि भारत में अब तक 43 केस सामने आए हैं। वहीं, वायरस को लेकर फोन पर कॉलर रिंगटोन के माध्यम से भी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। इधर एक स्टडी में कोरोना का हवा के जरिए फैलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि एयर कंडीशन, बस, मेट्रो पर कोरोना ज्यादा प्रभावी और खतरनाक पड़ सकता है। ********************** RBI जल्द जारी करेगा 100 रुपये का वार्निश नोट, सरकार ने दी मंजूरी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 100 रुपये के वार्निश नोट जारी करने जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। बता दें कि वार्निश लगे 100 रुपये के नोटों की उम्र सात साल से ज्यादा होगी, वहीं वर्तमान में नोटों की औसत उम्र लगभग ढ़ाई से साढ़े तीन साल होती है...