9 मार्च की सभी बड़ी खबरें

हवा में तेजी से फैल रहा है कोरोना 


अबतक 85 देशों को वायरस की चपेट में लेने वाले कोरोना की दहशत कम नहीं हो रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एतिहातन 30 एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले हर यात्री की स्क्रीनिंग की जा रही है। दावा है कि अब तक 8 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को जानकारी दी कि भारत में अब तक 43 केस सामने आए हैं। वहीं, वायरस को लेकर फोन पर कॉलर रिंगटोन के माध्यम से भी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। इधर एक स्टडी में कोरोना का हवा के जरिए फैलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि एयर कंडीशन, बस, मेट्रो पर कोरोना ज्यादा प्रभावी और खतरनाक पड़ सकता है।
**********************


RBI जल्द जारी करेगा 100 रुपये का वार्निश नोट, सरकार ने दी मंजूरी


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 100 रुपये के वार्निश नोट जारी करने जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। बता दें कि वार्निश लगे 100 रुपये के नोटों की उम्र सात साल से ज्यादा होगी, वहीं वर्तमान में नोटों की औसत उम्र लगभग ढ़ाई से साढ़े तीन साल होती है। क्या होता है वार्निश नोट- लकड़ी से बने उत्पादों पर दिखने वाली चमकदार और पारदर्शी लेयर को वार्निश कहते हैं। इसे आमतौर पर उत्पादों को खराब होने से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नोटों पर इस लेयर को लगाने से वह कम गंदे होंगे और जल्दी खराब नहीं।
**********************

जल्द आएगी 'बधाई हो 2’, आयुष्मान खुराना की जगह होंगे राजकुमार राव


आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ की सफलता के बाद अब ‘बधाई हो 2’ के बनने की खबरें आ रही हैं। लेकिन इसके सीक्वल में आयुष्मान खुराना नजर नहीं आएंगे। खबरों की मानें, तो इस फिल्म के सीक्वल में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर को लिया जा सकता है। यही नहीं, ‘बधाई हो 2’ का निर्देशन भी अमित शर्मा नहीं करेंगे। इसके निर्देशन के लिए दूसरे डायरेक्टर को अप्रोच किया जाएगा। हालांकि, इसके सीक्वल को लेकर अमित शर्मा और आयुष्मान खुराना की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
**********************

तीसरे दिन भी रहा ‘बागी 3’ का धमाका, किया इतने करोड़ का कलेक्शन 

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अभी तक 53.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बागी 3 ने रविवार को 20.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 16.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के चलते इसके पहले सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद लगाई जा रही है।
**********************

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देना होगा फिटनेस टेस्ट




12 मार्च से शुरू होने जा रही भारत बनाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट बेंगलुरु नेशनल क्रिकेट एकेडमी में होगा। अचानक फिटनेस टेस्ट का कारण है तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस। जिसकी वजह से दुनिया में 3500 से ज्यादा मौतें हुईं और 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के फैलने के कारण ये निर्णय लिया गया है।
**********************

Comments

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule