Posts

Showing posts with the label शेखर कपूर

5 मार्च की सभी बड़ी खबरें

Image
निर्भया केस: 23 मार्च को सुनवाई लेकिन 20 को नहीं रुकेगी फांसी निर्भया गैंगरेप केस में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी कर दिया है। इस बीच केंद्र सरकार की दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की इजाजत मांगने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 23 मार्च तक सुनवाई टाल दी है। फांसी के 3 दिन बाद होने वाली सुनवाई की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या फांसी फिर से टलने जा रही है? यहां गौर करने वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में साफ कर दिया था कि सर्वोच्च न्यायलय में लंबित पड़े मामले की सुनवाई का ट्रायल कोर्ट के किसी आदेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मतलब अगर ट्रायल कोर्ट डेथ वारंट जारी करती है तो उस पर कोई रोक नहीं लगेगी। ********************** कोरोना से दहशत : प्राइमरी स्कूल में छुट्टी घोषित, लखनऊ में मांस की बिक्री पर रोक भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से लोग दहशत में है। अब तक 30 लोगों को शिकार बना चुके कोरोना ने देश में उथल-पुथल मचा दी है। दिल्ली सरकार ने बीमारी की गंभीर...