Posts

Showing posts with the label अनंत हेगड़े

जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 26 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें

Image
भारतीय सेना ने लिया बदला, पाक सीमा में घुसकर मारे 3 सैनिक भारतीय सेना ने एक बार फिर से एलओसी पार करके पाकिस्तानी सेना के तीन जवानों को मार गिराया। इसके साथ ही सिर्फ 48 घंटे में भारतीय सेना ने अपने चार जवानों की शहादत का बदला ले लिया। सर्जिकल स्ट्राइक की तरह किए इस हमले में भारतीय सेना ने पाक सेना को संभलने का मौका नहीं दिया। सोमवार रात को भारत ने पुंछ के पास रावलकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग की और इसमें तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। करीब 15 महीने पहले भी भारत ने पाक सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय सेना के जवान बीती रात नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट सेक्टर स्थित रखचिकरी में घुसे और वहां तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। भारतीय सेना के इस हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुआ है। बता दें कि बीते शनिवार ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी जिसमें सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे। ___________ कर्नाटक के सीएम सिद्...