जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 26 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
भारतीय सेना ने लिया बदला, पाक सीमा में घुसकर मारे 3 सैनिक
___________
कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने किया 10 लाख का लंच, विपक्ष हमलावर
कर्नाटक में VVIP कल्चर का एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को 10 लाख रुपये का लंच करवाया गया था। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर को सीएम सिद्दारमैया लोगों को संबोधित करने 'साधने संभरमा' कार्यक्रम में पहुंचे थे। बीजेपी का आरोप है कि उनकी सरकार के मंत्रियों ने सीएम सिद्दारमैया को चांदी की थालियों में खाना परोसा जबकि आम लोगों को दूसरा खाना दिया गया। सीएम समेत 24 अन्य मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान यहां पहुंचे थे। इसके अलावा उनपर आरोप लगाया गया कि सीएम को परोसा जाने वाला खाना बनाने के लिए भी शेफ हैदराबाद से बुलाया गया था। इस मामले पर बीजेपी ने कर्नाटक सरकार से सवाल पूछे, जिसके जवाब में कांग्रेस ने कहा है कि यह प्लेट सिर्फ चांदी के रंग की थीं, चांदी की नहीं।___________
येरुशलम पर हार के बाद अमेरिका ने यूएन के बजट में की
भारी कटौती
येरुशलम पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिका की हार के बाद यूएस ने उसके बजट में कटौती की है। इसे ट्रंप प्रशासन की येरुशलम पर यूएन के फैसले की जवाबी कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है। अमेरिका ने एक बयान जारी कर कहा, यूएस मिशन ने यूनाइटेड नेशन से कहा कि अगले साल के बजट में करीब 1800 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। इस फैसले में अभी साफ नहीं किया गया है कि बजट में इस कटौती से यूएन की कार्रवाई का क्या प्रभाव पड़ेगा। अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में कहा है कि निकाय में अकुशलता और जरूरत से ज्यादा खर्च के बारे में सबको पता है। बजट पर बातचीत से कई सफलता मिलीं और बजट में कटौती हुई। बता दें कि यूएन चार्टर के मुताबिक यूएस संस्था की वार्षिक बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है।___________
केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े की जुबान काटने वाले को एक करोड़ रुपये
___________
दिल्ली: केजरीवाल सरकार का झटका, पानी 20% महंगा होगा
दिल्ली जल बोर्ड ने हर महीने 20,000 लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जल और सीवर शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें एक फरवरी से लागू होंगी। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। नई दरों के हिसाब से देखें तो 20 हजार लीटर पानी फ्री में मिलने के बाद ज्यादा पानी के इस्तेमाल पर अब हर महीने 28 रुपये प्रतिलीटर ज्यादा देना होगा। इस हिसाब से देखें तो 0.85 पैसा प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा देना होगा। बता दें कि वर्तमान दर के मुताबिक, 20 से 30 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करने पर 219.62 रुपये सर्विस चार्ज और 21.97 रुपये प्रति 1 हजार लीटर पर वॉल्यूमेट्रिक चार्ज देना होता है।___________
गुजरात: रूपाणी दूसरी बार बने सीएम, 18 मंत्रियों समेत ली शपथ
___________


