Posts

Showing posts with the label पहलू खान

5 मिनट में पढ़ें 14 सितंबर की सभी बड़ी खबरें....

Image
मोदी और आबे ने रखी देश की पहली बुलेट ट्रेन की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने गुरुवार को बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जापानी पीएम शिंजो आबे को अपना दोस्त बताया और कम ब्याज दर पर लोन देने के लिए शुक्रिया भी कहा। मोदी ने कहा कि सपनों का विस्तार ही किसी भी देश को आगे बढ़ाता है , ये न्यू इंडिया है। आजादी के 70 साल पर हम इस प्रोजेक्ट को शुरू कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जब हम आजादी का 75 वां साल मनाएं तो हमारा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूर हो जाए। पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन से रफ्तार और रोजगार दोनों आएंगे , भारत-जापान की दोस्ती सीमाओं से परे है। तेज गति और प्रगति से तेज परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए शिंजो आबे ने निजी रूप से रुचि दिखाई , इसलिए तेजी से काम हो रहा है। अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी अबु इस्माइल मारा गया लश्कर आतंकी अबु इस्माइल मारा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक , गुरुवार को श्रीनगर के नौगाम में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में वो मारा गया। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में इस्...