5 मिनट में पढ़ें 18 अगस्त की बड़ी खबरें
इन्फोसिस के CEO विशाल सिक्का का इस्तीफा, 32,000 करोड़ डूबा देश की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस के CEO और MD विशाल सिक्का ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिक्का के इस्तीफे की खबर के बाद इंफोसिस के शेयरों की बिक्री तेज हो गई और शेयर 10% तक टूट गया। सिक्का के इस्तीफ़े से शेयर का मार्केट कैप करीब 32 हज़ार करोड़ रुपये घट गया। विशाल सिक्का ने कहा , ' मैनेजमेंट और प्रमोटर्स के साथ लगातार मतभेद बढ़ रहे थे , इसीलिए इस्तीफा दिया। ' अब यूबी प्रवीन राव को अंतरिम एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। नारायण मूर्ति ने कहा कि वो कंपनी बोर्ड की ओर से लगाए गए सारे आरोपों का सही समय पर , सही फोरम में , जवाब देंगे। 50 रुपये का नया नोट जारी करेगा आरबीआई रिजर्ब बैंक जल्द ही 50 रुपये का नया नोट जारी करने जा रहा है। हालांकि पुराने नोट भी चलते रहेंगे। नए नोट के पिछले हिस्से पर रथ के साथ हम्पी की आकृति होगी। यह आकृति देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। कर्नाटक स्थित हम्पी यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। असल में यह मंदिरों और स्मारकों का शहर है। Fluoresce...