रेप बुलेटिन: देश के कोने-कोने से महिला अत्याचार की खबरें
उत्तर प्रदेश यूपी के बरेली में गुरु और शिष्य के संबंध को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कोचिंग पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा को धमकी देकर कई महीनों तक दुष्कर्म किया। परिजनों को मालूम तब हुआ जब लड़की की तबियत बिगड़ने पर पता चला कि वह 7 महीने की गर्भवती है। पीडि़त परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 वर्षीय लड़की अपने ही चचेरे भाई से दो बार हवस का शिकार हुई है। उसकी प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती है। पीड़िता इतनी डरी हुई थी कि लोग उसे मंदबुद्धि समझने लगे। करीब 12 घंटे चली काउंसलिंग के बाद उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के कोंडा गांव जिले में पानी से भरे गड्ढे में एक मासूम बच्ची के शव मिलने से इलाके के लोग सकते में आ गये हैं। खबरों के मुताबिक बच्ची चार दिन से अपने घर से लापता थी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने बलात्कार...