जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 27 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
जाधव की पत्नी की जूतियों में थी 'धातु की वस्तु': पाकिस्तान पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंचीं उनकी पत्नी और मां के जूते और आभूषण उतारे जाने को लेकर मचे हंगामे के बाद अब पाकिस्तान ने दावा किया है कि जब भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव की पत्नी विदेश कार्यालय पहुंचीं तो उनकी जूतियों में 'धातु की वस्तु' पाई गई। न्यूज 18 हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अख़बार 'डॉन' ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि विदेश कार्यालय ने पुष्टि की है कि जूतियों में 'धातु की वस्तु' पाई गई। इसे भारतीय कैदी के साथ मुलाकात से पहले सुरक्षा अधिकारियों ने रख लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने मंगलवार को जाधव के परिजनों को प्रताड़ित करने के भारत के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि जाधव की पत्नी की जूतियों को सुरक्षा आधार पर जब्त कर लिया गया क्योंकि उसमें 'कुछ' था। __________ मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा से मकोका हटा मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को राहत मिली है। इन दोनों सहित...