जिओ कैप्शूल: 5 मिनट में पढ़ें 27 दिसंबर की सभी बड़ी खबरें
जाधव की पत्नी की जूतियों में थी 'धातु की वस्तु': पाकिस्तान
'कुछ' था।
__________
मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा से मकोका हटा
मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को राहत मिली है। इन दोनों सहित चार आरोपियों से मकोका और यूएपीए की धारा 17,20 व 13 हटा दी गई हैँ। इन पर अब केवल अनलॉफुल एक्टिपिटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (यूएपीए) की धारा 18 और अन्य धाराओं में केस चलेगा। इस मामले में सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं और स्पेशल एनआईए कोर्ट ने उनकी जमानत अवधि बढ़ा दी है। इस मामले में रमेश उपाध्याय और अजय रहीकर से भी मकोका और यूएपीए की धारा 17,20 व 13 हटा दी गई है। वहीं कोर्ट ने मालेगांव धमाकों में शिव नारायण कालसांगरा और श्याम साहू को सभी आरोपों से बरी हो कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।__________
कुलभूषण पर बयान देकर फंसे नरेश अग्रवाल, विरोध बढ़ा
तो दी सफाई
समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद नरेश अग्रवाल ने पाक की जेल में बंद कुलभूषण जाधव पर विवादित बयान दिया है। एक न्यूज चैनल से उन्होंने कहा कि जाधव को जब भारत ने ही आतंकवादी माना है तो पाकिस्तान तो उसके साथ वही सलूक करेगा, जो आतंकियों के साथ किया जाता है। हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए, कड़ा व्यवहार करना चाहिए। विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हम उनके (पाक आतंकवादियों) साथ खुली छूठ देकर व्यवहार कर रहे हैं, हमें ये नहीं करना चाहिए। उनके इस बयान पर सुब्रमण्यम स्वामी और गिरिराज सिंह जैसे बीजेपी के कई नेताओं ने नरेश अग्रवाल की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेश अग्रवाल पाक समर्थक हैं।__________
तिहाड़ में बंद छोटा राजन को मरवाने के लिए दाऊद ने रची
थी साजिश
खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। बताया जा रहा है कि डी कंपनी के कहने पर दिल्ली का टॉप गैंग्सटर नीरज बवाना छोटा राजन को तिहाड़ के अंदर मारने का प्लान बना रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इंटेलिजेंस ने दो हफ्ते पहले ही ऐसी संभावना जताई थी कि छोटा राजन को जेल में मौत के घाट उतारा जा सकता है। इसके चलते खुफिया एजेंसियों ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को छोटा राजन की सिक्योरिटी की समीक्षा करने को कहा था। जानकारी के मुताबिक, राजन को मारने के डी कंपनी के इस प्लान से उस समय पर्दाफाश हो गया जब नीरज बवाना के एक करीबी ने नशे में इस प्लान के बारे में अपने दूसरे साथी को बताया। हालांकि तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि राजन की सिक्योरिटी बेहद टाइट है और बवाना का उसे टारगेट बनाना आसान नहीं होगा।__________
हिमाचल: जयराम ठाकुर ने 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ
जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित 12 राज्यों के सीएम शामिल हुए। 68 सीटों वाली विधानसभा में कैबिनेट में सीएम समेत कुल 12 मंत्रियों ने शपथ ली है। जयराम ठाकुर मंडी के सिराज से विधायक हैं। सिराज से उनकी यह लगातार पांचवी जीत है। जयराम हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे और 2007 की धूमल सरकार में मंत्री भी थे। सीएम के अलावा, मोहिंदर सिंह ठाकुर, किशन कपूर, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीन चौधरी, रामलाल मार्कण्डेय, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद ठाकुर और राजीव सैजल ने मंत्री पद की शपथ ली।__________
