Posts

Showing posts with the label पंचकुला

5 मिनट में पढ़ें 25 अगस्त की बड़ी खबरें...

Image
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप के मामले में दोषी करार  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में पंचकुला की विशेष अदालत में शुक्रवार को दोषी करार दिया। राम रहीम पर आश्रम की एक साध्वी से रेप के अलावा जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में उनकी सजा पर फैसला कोर्ट 28 अगस्त को लेगा। माना जा रहा है कि उन्हें सात से 10 साल तक की सजा हो सकती है। दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोर्ट में जज ने जब फैसला सुनाया तो वकीलों के अलावा सभी को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया। जज ने फैसला पढ़ने में 10 मिनट का वक्त लिया। इस दौरान राम रहीम हाथ जोड़े कोर्ट में खड़े रहे। सिरसा से स्थित अपने आश्रम से वह पंचकुला कोर्ट तक सड़क मार्ग से गए। उनके काफिले में करीब 800 से ज्यादा गाड़िया शामिल थीं। उन्हें हरियाणा सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। राम-रहीम दोषी: कोर्ट के फैसले के बाद पंचकुल में हिंसा, 28 की मौत पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए।...