5 मिनट में पढ़ें 25 अगस्त की बड़ी खबरें...

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रेप के मामले में दोषी करार 


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में पंचकुला की विशेष अदालत में शुक्रवार को दोषी करार दिया। राम रहीम पर आश्रम की एक साध्वी से रेप के अलावा जान से मारने की धाराओं में
मामला दर्ज किया गया था। मामले में उनकी सजा पर फैसला कोर्ट 28 अगस्त को लेगा। माना जा रहा है कि उन्हें सात से 10 साल तक की सजा हो सकती है। दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें हिरासत में ले
लिया गया। कोर्ट में जज ने जब फैसला सुनाया तो वकीलों के अलावा सभी को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया। जज ने फैसला पढ़ने में 10 मिनट का वक्त लिया। इस दौरान राम रहीम हाथ जोड़े कोर्ट में खड़े
रहे। सिरसा से स्थित अपने आश्रम से वह पंचकुला कोर्ट तक सड़क मार्ग से गए। उनके काफिले में करीब 800 से ज्यादा गाड़िया शामिल थीं। उन्हें हरियाणा सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी।


राम-रहीम दोषी: कोर्ट के फैसले के बाद पंचकुल में हिंसा, 28 की मौत

पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकुला में हुई हिंसा में 28 लोगों की मौत हुई
जबकि 200 से अधिक के घायल होने की खबर है। भड़के समर्थकों ने पुलिस और मीडिया समेत 100 से अधिक गाड़ियों को आग में फूंक दिया। इसके अलावा मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया गया। इस बीच
दिल्ली और यूपी की सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंचकुला और सिरसा में भारी संख्या में सेना और आरएएफ जवानों की तैनाती की गई है। पंचकुला में दो रेलवे स्टेशनों को भी आग के हवाले कर
दिया गया। पंजाब और हरियाणा में कई जगह हिंसा की खबरें हैं। शिमला हाईवे पर कारों को रोककर तोड़फोड़ की गई है। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की
जाएगी।

राम रहीम की संपत्ति जब्त कर हो हिंसा में हुए नुकासन की भरपाई

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद फैली हिंसा में हुई नुकसान की भरपाई के लिए हाई कोर्ट ने उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई
के लिए डेरा प्रमुख की संपत्ति जब्त की जाए। डेरा को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हिंसा भड़की हुई है। कई जगहों पर उनके समर्थकों से सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया
है। पंजाब के मनसा में आयकर विभाग के दफ्तर में आगजनी की खबर है। राजधानी दिल्ली में ट्रेन के दो डिब्बों और दो बसों को आग लगा दी गई। हिंसा के चलते दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी
गई। पंचकुला में ड्रोन और हेलिकॉप्टरों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

नॉर्वे रवाना हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लालू की रैली में नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के लिए रवाना हो गए। यहां पर वह पॉलिटिकल और बिजनस लीडर्स से मिलेंगे। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, 'नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के न्योते पर वह
कुछ दिनों के लिए ओस्लो के दौरे पर रहेंगे।' इस दौरे के चलते वह रविवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाली आरजेडी प्रमुख लालू यादव की रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस
रैली में शामिल नहीं होने की बात गुरुवार को ही साफ हो गई थी। हालांकि पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद इस रैली में शामिल होंगे। इस रैली को विपक्षी एकता के शक्ति प्रदर्शन के लिए आयोजित किया जा रहा है।
लालू की इस रैली का नाम 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' है। हालांकि मायावती भी इस रैली में हिस्सा नहीं लेंगी जिसे विपक्षी एकता के प्रदर्शन के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।


यूपी: योगी की टीम के एक मंत्री की सीट 'फंसी' 

सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम के एक मंत्री की सीट फंसती हुई दिख रही है। दरअसल यूपी में योगी और केशव मौर्य समेत दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा मंत्रिमंडल के ऐसे सदस्य हैं जो किसी
भी सदन के सदस्य नहीं हैं। नियमानुसार बिना किसी सदन का सदस्य रहते हुए 6 महूीने से ज्यादा तक मंत्री नहीं रह सकते। सरकार ने 19 मार्च को शपथ ली थी और यह मियाद 18 सितंबर से पूरी हो रही है।
बीजेपी ने इसका विकल्प तलाशते हुए दूसरी पार्ट्यों के सदस्यों से 6 इस्तीफे करवाए थे, जिसमें से पांच बीजेपी का हिस्सा बन चुके हैं। अब चुनाव आयोग के एक नियम ने मामला फंसा दिया है। इस्तीफा देने वाले
ठाकुर जयवीर सिंह और अंबिका चौधरी का कार्यकाल अगले साल समाप्त हो रहा है। आयोग को अधिकार है कि क्रम बनाए रखने के लिए वह एक साल तक चुनाव न कराए। इसलिए संभव है कि इन दोनों सीटों पर
चुनाव न हो। ऐसे में एक मंत्री की सीट फंसती दिख रही है।

Popular posts from this blog

जिओ कॅप्सूल : ५ मिनटात वाचा ठळक बातम्या थोडक्यात

Top stories on 23rd October in a capsule