Posts

Showing posts with the label क्रिकेट टीम

5 मिनट में पढ़ें 15 सितंबर की सभी बड़ी खबरें....

Image
हॉस्पिटल लाए जाने तक जिंदा था प्रद्युम्न!  CBI  करेगी जांच गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। सेफ हैण्ड हॉस्पिटल के डॉक्टर रोमित हुड्डा का दावा है कि जब प्रद्युम्न को हॉस्पिटल लाया गया ,  तब वो जिंदा था। बता दें कि सेफ हैण्ड हॉस्पिटल में ही सबसे पहले प्रद्युम्न को ले जाया गया था। डॉ हुड्डा ने बताया कि  ' सुबह करीब  8   से  8:30   के बीच की बात है। जब प्रद्युम्न को हॉस्पिटल लाया गया था। हमने उसे ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया। इसके बाद उसे अर्टेमिस हॉस्पिटल ले गए। '  इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रद्युम्न के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने परिवार से मिलकर मामले की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया। वहीं रायन स्कूल की इस ब्रांच को तीन महीने के लिए राज्य सरकार ने टेकओवर कर लिया है। देशभर में एक होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! जल्द पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की एक समान कीमत हो सकती है। इसके लिए सरकारी स्‍तर पर प्रयास शुरू हो गया है। राज्य नैचुरल गैस पर वैल्यू ऐडे...