Posts

Showing posts with the label सायना नेहवाल

5 मिनट में पढ़ें बड़ी खबरें...

Image
ब्रिक्स में बड़ी कामयाबी , घोषणापत्र में आतंकवाद का मुद्दा शामिल शियामेन में आयोजित ब्रिक्स समिट का घोषणापत्र सामने आ चुका है। BRICS के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की गई हो। घोषणापत्र के 48वें पैराग्राफ में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों का जिक्र किया गया है। बता दें कि ये आतंकी संगठन पाकिस्तान की जमीन से चलाए जा रहे हैं। ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कदम उठाने पर सहमति जताई है। यह भारतीय राजदूतों खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक बड़ी सफलता है। भारत ने यूनाइटेड नेशंस , जी20 और ब्रिक्स में आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। इस घोषणापत्र को सभी ब्रिक्स देशों की सहमति से तैयार किया गया है और इसमें पांचों देशों के प्रमुखों के हस्ताक्षर हैं। J&K: अनंतनाग में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला , 4 जवान घायल जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक , अनंतनाग जिले के काजीगुंद इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की ...